Click Here
Click Here
Click Here

रांची पुलिस की बड़ी पहल: संगीन अपराधियों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने का निर्देश

Ranchi: राजधानी रांची में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़ी और सख्त पहल शुरू की है. रांची SSP...

RANCHI SSP
Major initiative by Ranchi Police: Directive issued to create a digital database of serious offenders

Ranchi: राजधानी रांची में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़ी और सख्त पहल शुरू की है. रांची SSP राकेश रंजन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के शातिर और संगीन अपराधियों का विस्तृत डेटाबेस (Database) तैयार करने का निर्देश दिया है.

इस अभियान के तहत हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, चेन स्नैचिंग और NDPS जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधियों की पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है. पुलिस को निर्देश दिया गया है कि अपराधियों का फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, वाहनों की जानकारी और परिवार के सदस्यों का पूरा विवरण संकलित किया जाए, ताकि उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके.

अपराधियों पर कड़ी निगरानी के लिए डिजिटल डेटाबेस तैयार होगा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कई बार अपराधी वारदात के बाद आसानी से फरार हो जाते हैं और पुख्ता जानकारी के अभाव में उनकी पहचान और गिरफ्तारी में परेशानी होती है. इसके अलावा, कई अपराधी जमानत पर छूटने के बाद पुरानी रंजिश या प्रतिशोध में फिर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं.

इसी को ध्यान में रखते हुए यह डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी आसान होगी और किसी भी वारदात के बाद उनकी त्वरित पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सकेगी. SSP राकेश रंजन ने सभी थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द से जल्द सभी अपराधियों की विस्तृत कुंडली तैयार कर रिपोर्ट सौंपनी होगी.

ALSO READ: झारखंड पुलिस : मेडिकल-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब होगी पूरी तरह ऑनलाइन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *