Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में महिला के साथ आधी रात में दुष्कर्म, आरोपी फरार

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौराही गांव में बीती रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है....

दुष्कर्म
Woman raped at midnight in Koderma

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौराही गांव में बीती रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति हैदराबाद में काम करते हैं और वह अपने ससुराल चौराही गांव में सास-ससुर और बच्चों के साथ रहती है. पीड़िता के अनुसार, सोमवार देर रात जब वह शौचालय से वापस अपने कमरे की ओर जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़ लिया और अपने घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया, हाथ बांध दिए और जबरन घटना को अंजाम दिया. उस समय घर के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया.

परिजनों पर दबाव का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सुबह जब वह आरोपी के परिजनों से शिकायत करने गई, तो उस पर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया. इसके बाद उसने ग्रामीणों को इकट्ठा कर घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलने पर चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने ले आई. पुलिस ने बताया कि महिला का बयान दर्ज किया जा रहा है और मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: झारखंड में भ्रष्टाचार और तानाशाही का जनता देगी जवाब, UCC से मिलेगी समान नागरिकता : अश्विनी चौबे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *