Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद: SSP ने ट्रैफिक पुलिस को दी 50 नई बैटन लाइट, वाहन जांच और ड्यूटी में होगी सहूलियत

Dhanbad: धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए SSP प्रभात कुमार लगातार प्रयास कर रहे हैं. SSP ने ट्रैफिक व्यवस्था...

Dhanbad: SSP gives 50 new baton lights to traffic police, will facilitate vehicle checking and duty.

Dhanbad: धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए SSP प्रभात कुमार लगातार प्रयास कर रहे हैं. SSP ने ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है. पुलिस केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रभात कुनार ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच 50 बैटन लाइट बांटे. बैटन लाइट धनबाद राउंड टेबल 342 संस्था के सहयोग से उपलब्ध कराई गई है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: हूल दिवस पर डीसी-एसपी ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा- 1855 का हूल 1857 की क्रांति की महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि

बैटन लाइट से ट्रैफिक संचालन में होगी सहूलियत

SSP प्रभात कुमार ने कहा कि बैटन लाइट का उपयोग ट्रैफिक संचालन, वाहन जांच अभियान, रात्रि गश्ती एवं अन्य पुलिस ड्यूटी के दौरान किया जाएगा. इससे ट्रैफिक जवानों को विशेषकर रात के समय ड्यूटी करने में सुविधा होगी. इससे सड़क सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को और बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा. उन्होंने जवानों से इन उपकरणों का जिम्मेदारीपूर्वक और नियमित उपयोग करने की अपील की. मौके पर ट्रैफिक डीएसपी रोहित साव, सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार, सार्जेंट मेजर राकेश दुबे, सार्जेंट लक्ष्मण मेहता, सार्जेंट प्रवीण कुमार सहित ट्रैफिक पुलिस के कई पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे. वहीं, धनबाद राउंड टेबल 342 की ओर से आदित्य अग्रवाल, सूरज सरिया, हार्दिक ठक्कर, अनूप गोयल समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

Dhanbad: SSP gives 50 new baton lights to traffic police, will facilitate vehicle checking and duty.

यह भी पढ़ें: रांची: पैसे लेकर नौकरी दिलाने वाले गिरोह के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी, जांच जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *