Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: अवैध बालू परिवहन मामले में दो ट्रैक्टर मालिक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Bokaro: बालीडीह थाना पुलिस ने अवैध बालू उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में ट्रैक्टर मालिकों...

अवैध बालू परिवहन मामले में दो ट्रैक्टर मालिक गिरफ्तार
अवैध बालू परिवहन मामले में दो ट्रैक्टर मालिक गिरफ्तार

Bokaro: बालीडीह थाना पुलिस ने अवैध बालू उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में ट्रैक्टर मालिकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने वर्ष 2024 के एक मामले में पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको स्थित खांडोतिया निवासी मजीर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा. वहीं, एक अन्य मामले में कथारा ओपी क्षेत्र के आसनापानी निवासी साह हुसैन ताहा को भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

2024 के मामले में हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2024 को खान निरीक्षक बोकारो सीताराम टुडू के लिखित आवेदन पर बालीडीह थाना में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रैक्टर से अवैध बालू उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. जब्त ट्रैक्टर के इंजन नंबर समेत अन्य विवरणों की जांच के बाद वाहन मालिक मजीर अंसारी एवं चालक का नाम प्राथमिकी में जोड़ा गया था.

ALSO READ: जमशेदपुर हत्याकांड: बाबूलाल मरांडी ने सीएम से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

2025 के मामले में भी गिरफ्तारी

दूसरा मामला 16 जून 2025 को खान निरीक्षक बोकारो जितेन्द्र कुमार महतो के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर दर्ज किया गया था. इस मामले में ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के विरुद्ध अवैध बालू खनन एवं परिवहन के आरोप में बालीडीह थाना कांड संख्या 203/25 दर्ज किया गया था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *