Newswave Desk: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का विवादित रियलिटी शो ‘Lock Upp Season 2’ लंबे इंतजार के बाद शुरू हो चुका है. शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बार शो में राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, लैला समेत कई टीवी और सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियां नजर आ रही हैं. शो के पहले ही हफ्ते में एलिमिनेशन का दौर शुरू हो गया है. कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपने सीक्रेट्स शेयर कर और टास्क जीतकर खुद को सुरक्षित कर लिया, जबकि पांच कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं.
पहले हफ्ते में ये 5 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला ने अपना सच सबके सामने रखकर खुद को सुरक्षित कर लिया. वहीं सुनीता आहूजा ने गेम में बने रहने के लिए आकांक्षा चौधरी की पोल खोलते हुए योगेश रावत के लिए उनकी फीलिंग्स का खुलासा किया. इसके बाद सुनीता भी सुरक्षित हो गईं.

बाकी कंटेस्टेंट्स भी किसी न किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहे. हालांकि श्रेया कालरा, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर खुद को सुरक्षित नहीं कर पाए और एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हो गए.
किस कंटेस्टेंट के बाहर होने की सबसे ज्यादा संभावना?
नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में श्रेया कालरा का गेम अब तक काफी मजबूत माना जा रहा है. शो में उनकी और आकांक्षा चौधरी की कई बार बहस भी देखने को मिली है. वहीं सूफी मोतीवाला भी गेम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. दूसरी ओर रियाज अली, माधुरी ग्रोवर और श्रेष्ठा अय्यर अभी तक गेम में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. श्रेष्ठा, भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन हैं, इसलिए दर्शकों को उम्मीद है कि उन्हें अच्छा सपोर्ट मिल सकता है.
सोशल मीडिया पर कई फैंस का मानना है कि इस हफ्ते माधुरी ग्रोवर या रियाज अली में से कोई एक शो से बाहर हो सकता है. हालांकि पहला एलिमिनेशन किसका होगा, इसका फैसला बुधवार के एपिसोड में रितेश देशमुख और फराह खान के सामने होगा.
ALSO READ: Lock Upp 2: शूटर बने हर्षद-आकांक्षा, श्रेया कालरा हुई नाराज, फिर आया बड़ा ट्विस्ट


