Click Here
Click Here
Click Here

​कोडरमा: अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Koderma: गया-देवघर मुख्य मार्ग पर सतगावां थाना क्षेत्र के खैरा के समीप बुधवार सुबह एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादस में...

Bike overturns
Koderma: Bike overturns after losing control; two youths critically injured

Koderma:  गया-देवघर मुख्य मार्ग पर सतगावां थाना क्षेत्र के खैरा के समीप बुधवार सुबह एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादस में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया. लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

जानें पूरा मामला 

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवकों की पहचान बिहार के नवादा जिला अंतर्गत ओढ़नपुर निवासी चंदन कुमार (32 वर्ष) और बक्सोती निवासी मोहित कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे. वे बासोडीह की ओर से गोविंदपुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान खैरा के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

घटना की सूचना पाकर परिजन पहुंचे 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने सक्रियता दिखाई. उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. दोनों युवकों को काफी चोटें आई थीं. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन सतगावां पहुंचे और दोनों को बेहतर इलाज के लिए नवादा ले गए.

ALSO READ: रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें अस्थायी रूप से बंद, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *