Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : डायन-बिसाही के शक में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाने

Seraikela : जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के तनकोचा टोला, वाताकंकोचा गांव में अंधविश्वास की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है....

accused

Seraikela : जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के तनकोचा टोला, वाताकंकोचा गांव में अंधविश्वास की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है. डायन-बिसाही के शक में एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद आरोपी खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर नीमडीह थाना पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. नीमडीह थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार शाम बाहा मार्डी (30 वर्ष), पति बुधुराम मांझी की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना होने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान आरोपी राजू मांझी (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय सुकु मांझी, निवासी तनकोचा, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपने छोटे भाई बुधुराम मांझी की पत्नी बाहा मार्डी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है.

डायन-बिसाही के शक ने लिया एक महिला का जान 

पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतका का जेठ है. पूछताछ के दौरान डायन-बिसाही के शक में हत्या किए जाने की बात सामने आई है. ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से परिवार में बीमारी और घरेलू विवाद चल रहा था, जिसका आरोप बाहा मार्डी पर लगाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम आरोपी ने बच्चों के सामने ही महिला पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद वह सीधे नीमडीह थाना पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले में हत्या की धाराओं के साथ डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. दलमा के बीहड़ इलाके में स्थित इस गांव की यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास के खतरनाक दुष्परिणामों को उजागर करती है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस हत्या में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी. साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है.

Also Read : झारखंड : IAS कैडर में किसका राज, टॉप लेवल के अफसरों का डोमेसाइल दूसरे राज्यों का, 53 अधिकारी हैं राज्य के निवासी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *