Newswave Desk: साल 2026 का आधा हिस्सा बीत चुका है और अब फिल्म इंडस्ट्री में बाकी बचे महीनों की सबसे चर्चित फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. IMDb (Internet Movie Database) ने 2026 के दूसरे हिस्से की मोस्ट अवेटेड इंडियन फिल्मों की टॉप-10 लिस्ट जारी की है. यह लिस्ट 1 जनवरी से 28 जून 2026 के बीच यूजर्स द्वारा सबसे ज्यादा देखे गए फिल्म पेजों के आधार पर तैयार की गई है.
जानिए कौन सी फिल्म किस स्थान पर हैं ?
- इस लिस्ट में पहले नंबर पर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ है. दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है.
- दूसरे स्थान पर आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ है. यह एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म है, जो 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में बॉबी देओल, शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी नजर आएंगे.
- कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को तीसरा स्थान मिला है. इसमें नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी अहम किरदारों में हैं. यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.
- शाहरुख खान की मल्टीस्टारर फिल्म ‘किंग’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अनिल कपूर भी नजर आएंगे. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.
- अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ को पांचवां स्थान मिला है. यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी.
6 से 10 तक ये फिल्में शामिल
लिस्ट में छठे नंबर पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, सातवें पर सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’, आठवें पर ‘मिर्जापुर द मूवी’, नौवें पर अक्षय कुमार की ‘हैवान’ और दसवें नंबर पर श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ शामिल हैं. यह लिस्ट दिखाती है कि 2026 के बाकी महीने फिल्मी दुनिया के लिए काफी बड़े और दिलचस्प होने वाले हैं.

ALSO READ: ITR Filing: समय पर इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा तो लग सकता है जुर्माना और ब्याज


