Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: सिक्का गांव में 5 लोगों की मौत पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने सरकार को लिया आड़े हाथ

Palamu: पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की असामयिक मृत्यु के बाद शोक संतप्त परिवार से...

Palamu: Questions raised about the health system after the death of 5 people in Sikka village, former minister Krishnanand Tripathi criticized the government.

Palamu: पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की असामयिक मृत्यु के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया. इस दुखद घटना पर गहरा क्षोभ प्रकट करते हुए पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए और सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी अब तक स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को सक्रिय हो जाना चाहिए था, लेकिन विभाग की सुस्ती यह दर्शाती है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: एमबाप्पे के शानदार 2 गोलों से फ्रांस नॉकआउट राउंड 16 में, मैक्सिको और नॉर्वे ने भी बनाई जगह

पूर्व मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा किया

पूर्व मंत्री ने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इस मामले में तुरंत तत्परता दिखानी चाहिए थी और एक विशेष टीम को मौके पर भेजकर इसकी गहन जांच करानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि जांच से ही यह साफ हो पाएगा कि इन मौतों के पीछे की असली वजह क्या है. यह कोई संक्रामक बीमारी है या फिर कोई अन्य गंभीर कारण. इस मामले में इतनी देरी करना कहीं ना कहीं पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था की नाकामी को उजागर करता है. उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की है कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अविलंब मंगाई जाए और उच्चस्तरीय जांच कराकर स्पष्ट किया जाए कि आखिर किस वजह से परिवार के पांच लोगों की जान गई, ताकि आगे किसी अन्य को इसका शिकार होने से बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें: हिमांशु हत्याकांड मामले में हुए एक्शन पर पूर्व CM रघुवर दास ने CM हेमंत की थपथपाई पीठ, पर रख दी बड़ी मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *