Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत पर पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने जताया शोक, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

Palamu : जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की असामयिक मौत से पूरे इलाके...

Palamu : जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की असामयिक मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. इस दुखद घटना के बाद पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी, गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए

इस दौरान पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सक्रिय होकर विशेषज्ञों की टीम मौके पर भेजनी चाहिए थी, लेकिन विभाग की सुस्ती यह दर्शाती है कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने कहा कि इस मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पांच लोगों की मौत किसी संक्रामक बीमारी, खाद्य विषाक्तता या किसी अन्य गंभीर कारण से हुई है. उनके अनुसार, जांच में हो रही देरी कई सवाल खड़े करती है और इससे लोगों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है. पूर्व मंत्री ने झारखंड सरकार से मांग की कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अविलंब सार्वजनिक की जाए तथा पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए. उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का जल्द खुलासा होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Also Read : पलामू: सिक्का गांव में 5 लोगों की मौत पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने सरकार को लिया आड़े हाथ

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *