Click Here
Click Here
Click Here

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ! जुलाई से 3% बढ़ सकता है DA

Newswave Desk: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई 2026 में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है. इस बीच...

DA
Good news for central government employees!

Newswave Desk:  केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई 2026 में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है. इस बीच लेबर ब्यूरो ने मई 2026 का AICPI-IW (अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) जारी कर दिया है. मई में यह सूचकांक बढ़कर 150.8 पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल में यह 149.9 था. AICPI-IW में बढ़ोतरी के बाद माना जा रहा है कि जुलाई 2026 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो DA मौजूदा 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा.

कर्मचारियों की सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?

मई 2026 में औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.72% हो गई है. पिछले साल मई में यह 2.93% थी. वहीं मार्च के बाद से AICPI-IW में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. अब सभी की नजर जून 2026 के AICPI-IW आंकड़ों पर है, जो जुलाई के अंत में जारी होंगे. हालांकि जानकारों का मानना है कि अगर जून का इंडेक्स स्थिर भी रहता है, तब भी 3% DA बढ़ने की संभावना मजबूत है. अनुमान के मुताबिक DA बढ़ने के बाद लेवल-6 के कर्मचारियों की मासिक सैलरी में करीब 1,062 रुपये और लेवल-10 के अधिकारियों की सैलरी में लगभग 1,683 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है.

AICPI-IW क्या है?

AICPI-IW एक सरकारी सूचकांक है, जिससे महंगाई का आकलन किया जाता है. इसमें खाने-पीने की चीजें, कपड़े, बिजली, दवाइयां और रोजमर्रा की जरूरत की अन्य वस्तुओं की कीमतों को शामिल किया जाता है. सरकार इसी सूचकांक के आधार पर हर छह महीने, यानी जनवरी और जुलाई में, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) की समीक्षा करती है. पिछले छह महीनों के AICPI-IW के औसत के आधार पर DA बढ़ाने का फैसला लिया जाता है.

ALSO READ: जामताड़ा: कैशबैक का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार,मोबाइल और सात सिम जब्त

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *