Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: डॉक्टर्स डे और CA डे पर लायंस क्लब जागृति का सम्मान समारोह, चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया गया अभिनंदन

‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन एक्टिविटी’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अंगवस्त्र व पौधा भेंट किया गया, समाज निर्माण में उनके योगदान को...

Giridih: Lions Club Jagriti organised an honour ceremony on Doctors Day and CA Day, felicitating doctors and chartered accountants.
  • ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन एक्टिविटी’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अंगवस्त्र व पौधा भेंट किया गया, समाज निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया

Giridih: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति ने नए लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के प्रथम सेवा प्रकल्प के तहत राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस (CA Day) पर बुधवार को निखर लाउंज में सम्मान समारोह आयोजित किया. कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके सामाजिक और राष्ट्रीय योगदान के लिए अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. क्लब की अध्यक्ष शालिनी बैसखियार ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा और सेवा का सर्वोच्च दायित्व निभाते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. समाज के इन दोनों महत्वपूर्ण वर्गों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है. उन्होंने बताया कि लायंस क्लब सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करता रहा है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जमशेदपुर SSP पीयूष पांडेय और सरायकेला SP निधि द्विवेदी का मूवमेंट ऑर्डर जारी

इन्हें किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में सीए विकास खेतान ने आम लोगों के वित्तीय लेखा-जोखा और आर्थिक अनुशासन पर अपने विचार रखे. वहीं डॉ. विकास माथुर ने गिरिडीह में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला. अतिथियों ने भी अपने अनुभव साझा किए. सम्मानित होने वालों में डॉ. रीतेश सिन्हा, डॉ. विकास माथुर, डॉ. श्रवण, डॉ. श्यामल, डॉ. वर्षा, डॉ. वैशाली, डॉ. सौरभ तरवे तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए विकास खेतान, सीए विकास बगड़िया, सीए संजय शर्मा और सीए राकेश कुमार शामिल रहे. कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष शालिनी बैसखियार, सर्विस चेयरपर्सन सरिता बर्नवाल और कोषाध्यक्ष सीमा बर्नवाल की विशेष भूमिका रही. इस अवसर पर नीलम भदानी, रश्मि कंधवे, रश्मि भदानी, मनीषा कपिसवे, अनिता गुप्ता, संगीता बैसखियार, रागिनी प्रकाश, रीना सिंह, मीना गुप्ता, शशिकला, कविता बर्नवाल, सुनीता गुप्ता और सोना प्रकाश सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का आयोजन “वन डिस्ट्रिक्ट, वन एक्टिविटी” अभियान के अंतर्गत किया गया और Creating a Healthier, Brighter Future टुगेदर के संकल्प के साथ इसका समापन हुआ.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जमशेदपुर SSP पीयूष पांडेय और सरायकेला SP निधि द्विवेदी का मूवमेंट ऑर्डर जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *