Click Here
Click Here
Click Here

रांची: राजधानी के सभी थानों में जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन, ऑन द स्पॉट सैकड़ों मामलों का निष्पादन

Ranchi: राजधानी रांची के सभी थानों में जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मौके पर सैकड़ों मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं...

Ranchi: Public Grievance Programme organised in all police stations of the capital, hundreds of cases resolved on the spot

Ranchi: राजधानी रांची के सभी थानों में जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मौके पर सैकड़ों मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं कुछ मामलों को पुलिस पदाधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया. कई जटिल मामले थाना में आए जिसका ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया. वहीं कुछ मामलों को होल्ड पर रखा गया है. रांची के नगड़ी, पुंदाग, पंडरा ओपी, बुढ़मू, लालपुर, सुखदेव नगर समेत सभी थानों में जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी समस्याओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया और उसे सुलझाने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: Jamshedpur घटना पर भाजपा राजनीति बंद करे, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करे: Rakesh Sinha

प्रत्येक बुधवार को जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन

जन शिकायत कार्यक्रम में आमलोग अपनी समस्याओं का समाधान पुलिस की सहयोग से तुरंत निपटा सकते हैं. रांची जिले के सभी थानों और ओपी में प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को जन शिकायत कोषांग का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान रांची पुलिस के डीएसपी रैंक के अधिकारी और पुलिस के दूसरे पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना है. अक्सर लोगों को अपनी शिकायतों के लिए वरीय अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं. अब इस व्यवस्था से लोगों को उनके स्थानीय थाने में ही पुलिस के बड़े अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची पुनरीक्षण में शिक्षकों की भूमिका सीमित, पात्र नागरिकों को मताधिकार से जोड़ना भी जरूरी : के.रवि कुमार

Ranchi: Public Grievance Programme organised in all police stations of the capital, hundreds of cases resolved on the spot

 

पुलिस ने कहा- कार्यक्रम का उठाएं लाभ, समय-पैसे की होगी बचत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई लोग छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पुलिस दफ्तर का चक्कर लगाते रहते हैं. इस सबसे आम नागरिकों को तुरंत राहत मिलेगी. इस जन शिकायत कोषांग में जमीन विवाद, आपसी रंजिश, चोरी, डकैती, धोखाधड़ी और स्थानीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया जायेगा. पुलिस पदाधिकारी मौके पर ही मामले का निपटारा करने की कोशिश करेंगे. बता दें कि रांची पुलिस के इस कदम से ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. उन्हें अपनी समस्याओं के लिए जिला नहीं आना पड़ेगा, जिससे उनका समय और पैसे दोनों की बचत होगी. रांची पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित थानों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पहुंचे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *