Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: एक गुलगुला बना जानलेवा! गले में फंसने के कारण 28 वर्षीय युवक की मौत

Chaibasa: चाईबासा के घाघरी गांव में गले में गुलगुला फंसने के कारण 28 वर्षीय युवक की दम घुटने से मौत हो गई....

Ghaghri Village
मृतक मोटाय गोप की फाइल फोटो

Chaibasa: चाईबासा के घाघरी गांव में गले में गुलगुला फंसने के कारण 28 वर्षीय युवक की दम घुटने से मौत हो गई. मृतक की पहचान घाघरी गांव निवासी मोटाय गोप (28) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मोटाय गोप खेत में हल चलाने का काम समाप्त करने के बाद गांव स्थित हड़िया गोदाम में हड़िया पीने और गुलगुला खाने गया. इसी दौरान गुलगुला उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी सांस रुकने लगी. वह कुछ भी बोल नहीं पा रहा था और कुछ देर तक छटपटाने के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी. परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविर शुरू, पहले दिन 38 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *