Click Here
Click Here
Click Here

राष्ट्रपति सम्मान के लिए चयनित लोक नर्तकी बूटन देवी अस्पताल में भर्ती, युवाओं के रक्तदान से मिला जीवनदायी सहारा

Ranchi: पांचपरगना की प्रसिद्ध लोक नर्तकी और राष्ट्रपति सम्मान के लिए चयनित बूटन देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें रांची के...

Ranchi: पांचपरगना की प्रसिद्ध लोक नर्तकी और राष्ट्रपति सम्मान के लिए चयनित बूटन देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें रांची के बरियातू स्थित हेल्थ पॉइंट अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ने पर ‘जय हो सेवा संस्था’ के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की.

रक्तदान कर बढ़ाया मदद का हाथ

संस्था के संस्थापक एवं आजसू जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा को जैसे ही बूटन देवी की स्थिति की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अपनी टीम को सक्रिय किया. इसके बाद संस्था के सदस्य रमन सिंह और आजसू पार्टी (बुंडू) के सक्रिय कार्यकर्ता आकाश कुमार महतो अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर उनके इलाज में महत्वपूर्ण सहयोग दिया.

ALSO READ: जामताड़ा : विद्यासागर रेलवे स्टेशन के दोनों ओर टिकटिंग सुविधा, ATVM से यात्रियों को बड़ी राहत

लोककला को दिलाई राष्ट्रीय पहचान

बूटन देवी ने अपनी लोकनृत्य कला और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है. हाल ही में राष्ट्रपति सम्मान के लिए उनके चयन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और आजसू सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया था.

बेहतर इलाज की उठी मांग

अस्पताल में बूटन देवी का हालचाल जानने पहुंचे राजकिशोर कुशवाहा ने झारखंड सरकार से राज्य की इस अनमोल सांस्कृतिक धरोहर के बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों का सम्मान केवल पुरस्कारों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जरूरत के समय उनके इलाज और देखभाल की भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए.

स्वस्थ होने की दुआ, रक्तदाताओं की सराहना

बूटन देवी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद क्षेत्र के लोगों और कला प्रेमियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. वहीं, समय पर रक्तदान करने वाले युवाओं की सराहना करते हुए लोगों से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील भी की गई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *