Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में 13 हाथियों का कहर, रातभर गांवों में मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

Chaibasa: चाईबासा-नोवामुंडी वन क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात 13 जंगली हाथियों के झुंड ने कई गांवों में जमकर उत्पात मचाया. बडापासेया, बम्बासाई,...

elephants
Elephant rampage in Chaibasa

Chaibasa: चाईबासा-नोवामुंडी वन क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात 13 जंगली हाथियों के झुंड ने कई गांवों में जमकर उत्पात मचाया. बडापासेया, बम्बासाई, गितिकेंदू समेत आधा दर्जन से अधिक गांव पूरी रात दहशत में रहे.

ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने पूरी रात जागकर हाथियों को आबादी से दूर खदेड़ने का प्रयास किया. इस दौरान हाथियों ने बम्बासाई मध्य विद्यालय की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि कई गांवों में कटहल और आम के बागानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों के अनुसार इस झुंड में दो शावक भी शामिल हैं, जो बार-बार थककर बैठ जाते हैं. इसी कारण झुंड की गतिविधियां रुक-रुक कर होती हैं और हाथी भोजन की तलाश में गांवों की ओर बढ़ जाते हैं.

रातभर दहशत, ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया

लगातार हाथियों की आवाजाही से ग्रामीण पूरी रात भय के साये में रहे. कई गांवों के लोगों ने मशाल, टॉर्च और पारंपरिक तरीकों से शोर मचाकर हाथियों को आबादी से दूर भगाने की कोशिश की. वन विभाग की टीम भी मौके पर तैनात रही और हालात पर नजर बनाए रखी. ताजा जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7 बजे यह झुंड बडापासेया की ओर बढ़ता हुआ देखा गया है.

वन विभाग की अपील, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की सलाह

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के करीब न जाएं और उन्हें किसी भी तरह से न छेड़ें. वहीं ग्रामीणों ने हाथियों के स्थायी समाधान और फसल नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है.

ALSO READ: भांग NDPS एक्ट के दायरे से बाहर- HC ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, रद्द की 7 साल की सजा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *