Click Here
Click Here
Click Here

2 मासूमों के गायब होने के मामले में HC में याचिका स्वीकृत, पिता पर ही बच्चों को गायब करने का आरोप

Ranchi : रामगढ़ के रहने वाले एक दंपति के आपसी विवाद को दो मासूम बच्चों के गुमशुदगी का कारण बताया जा रहा...

माध्यमिक आचार्य मामला

Ranchi : रामगढ़ के रहने वाले एक दंपति के आपसी विवाद को दो मासूम बच्चों के गुमशुदगी का कारण बताया जा रहा है, दरअसल, मां पिंकी देवी ने झारखंड हाईकोर्ट में हेवियस कार्पस याचिका दाखिल कर 3 दिसंबर 2025 से गायब दो मासूम बच्चों (7 वर्षीय आरव एवं 5 वर्षीय कनक) की सलामती की गुहार लगाई है, हालांकि झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने याचिका स्वीकृत करने के पूर्व इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए बच्चों की कस्टडी से संबंधित याचिका दाखिल करने का सुझाव दिया, लेकिन प्रार्थी के अधिवक्ता आलोक कुमार वर्मा ने अदालत को बताया कि दोनों मासूम के माता-पिता का लंबे समय से विवाद चल रहा है. दोनों अलग अलग रह रहे है. पिता ने दूसरी शादी भी कर ली है लेकिन बच्चे लगभग 7 महीने से अधिक समय से गायब है. 7 महीने से मासूमों की कोई खोज खबर नहीं है.

पुलिस गंभीर नहीं कोर्ट करें हस्तक्षेप

ऐसे में याचिका दोनों मासूमों की सलामती के लिए है. प्रार्थी के अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष संदेह भी जताया है कि दोनों मासूम के साथ गलत भी हो सकता है. मामले में रामगढ़ के चतुर्मारू थाना में आवेदन भी दिया गया था. इसके अलावा जिले के पुलिस अधीक्षक के पास भी गुहार लगाई गई लेकिन मासूम की कोई खोज खबर नहीं ली गई. पुलिस इस मामले में बिल्कुल गंभीर नहीं है. ऐसे में अदालत को हस्तक्षेप करना चाहिए. प्रार्थी की अधिवक्ता की दलील को सुनकर अदालत में याचिका स्वीकृत कर दी.

 

ALSO READ : SP को हटाना सजा नहीं, हत्या के समय मौजूद पुलिसकर्मियों पर दर्ज कराएं प्राथमिकी : बाबूलाल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *