Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: पंचायत स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर की शुरुआत, अब गांव में ही बनेंगे लाइसेंस

Palamu: उपायुक्त दिलीप कुमार सिंह शेखावत ने लेस्लीगंज पंचायत भवन में दीप प्रज्वलित कर प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का विधिवत उद्घाटन...

palamu divery licance camp

Palamu: उपायुक्त दिलीप कुमार सिंह शेखावत ने लेस्लीगंज पंचायत भवन में दीप प्रज्वलित कर प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया. इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके पंचायत स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय या शहरों के चक्कर न काटने पड़ें.

समय और धन दोनों की होगी बचत: -उपायुक्त

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन मात्र नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने जानकारी दी कि अब जिले में पंचायतवार (रोस्टर के अनुसार) शिविर आयोजित कर ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी. उपायुक्त ने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित करें और इस प्रक्रिया में उनका सहयोग करें.

लापरवाही पर रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस

उपायुक्त ने सभी वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि कोई बिना हेलमेट के वाहन चलाता दिखे, तो उसे जागरूक करना हम सब का कर्तव्य है. इसके साथ ही उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. गंभीर यातायात नियमों को तोड़ने की स्थिति में चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है.

ऑन द स्पॉट मिले लर्निंग लाइसेंस

शिविर के दौरान उपायुक्त और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) प्रमोद कुमार दास ने कई आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही उन्हें लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस सौंपे. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी (BDO-cum-CO) जागो महतो, लेस्लीगंज मुखिया रेखा देवी, राजहरा मुखिया आशा देवी, कुराईन पतरा मुखिया पूनम देवी, समाजसेवी छोटेलाल सोनी, बीरेंद्र कुमार राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे.

AlsoRead:BREAKING : बोकारो की नाबालिग लड़की लापता मामला : मामले में हुई CBI की इंट्री, CID के साथ CBI भी करेगी जांच

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *