Bokaro: एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस वाला एक युवक को पकड़ा हुआ है, और दूसरा युवक पकड़े गए युवक को पीट रहा है. इस दौरान दूसरा पुलिस वाला भी पहुंचता है, लेकिन युवक पिटाई पर पिटाई किए जा रहा है. पुलिस वाला छुड़ाने की वजह पकड़े हुए है, ऐसे में ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.मामला सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ के पास का है. दरअसल पूरा मामला है कि मामूली विवाद में मुखिया के बेटा और एक आरक्षी यानी पुलिस का बेटे के बीच विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ जाता है, कि मारपीट तक की नौबत आ जाती है. एक युवक दूसरे की पिटाई कर रहा है. इसी दौरान पेट्रोलिंग पुलिस पहुंचती है. पुलिस के सामने ही युवक की पिटाई करने लगता है. जो पिटाई कर रहा है वो पुलिस का ही बेटा है. जो पीटा रहा है वो मुखिया का बेटा है. ऐसे में मौके पर पहुंचे पुलिस को छुड़ाना चाहिए था, लेकिन वो लड़के को पीटता हुआ देख रहा है.
आरक्षी को हाजिर करते हुए निलंबित किया गया
पिटाई करने वाले लड़के को पकड़ने की बजाय जो पीटा रहा है, उसे ही पकड़ा हुआ है. वहीं दूसरा पुलिस वाला भी पहुंचता है, लेकिन वो भी कुछ करता हुआ दिखाई नहीं देता है. अब वीडियो वायरल होने के बाद बोकारो एसपी ने बताया कि उसपर करवाई की गई है. एक पुलिस कर्मी आरक्षी एकरार और उनके बेटे पर कार्रवाई करते हुए सिटी थाना में FIR दर्ज कर लिया गया है. आरक्षी को लाइन हाजिर करते हुए निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.



