NewsWave Desk : भारत के उत्तरी राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. जहां जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने के बाद फ्लैश फ्लड आया. जिससे सड़कें मलबे से भर गयी और कई इलाकों का संपर्क टूट गया.
हिमाचल प्रदेश में स्थिति गंभीर
वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी और कुल्लू में भी बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं. कई सड़कें बंद हैं. लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित है. बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है.

ALSO READ : JPSC ने जारी किया संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम


