Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: जन-शिकायतों के त्वरित निपटारे को लेकर गृह विभाग ने बुलाई अहम बैठक, पुलिस मुख्यालय को निर्देश जारी

Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य में जन-शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निवारण के लिए...

Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य में जन-शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निवारण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. सरकार ने केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) पोर्टल पर आने वाली आम जनता की शिकायतों की समीक्षा और उनके समाधान में तेजी लाने के लिए एक विशेष बैठक बुलाई है.

अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी

पीजी पोर्टल पर दर्ज होने वाली जन-शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन और उन पर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी. यह समीक्षा बैठक राज्य नोडल पदाधिकारी-सह-सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड द्वारा आयोजित की जा रही है. इस बैठक का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है. सरकार के अवर सचिव, लखन राम नायक द्वारा डीजीपी झारखंड को संबोधित करते हुए यह अनुरोध किया गया है कि वे पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले संबंधित नोडल पदाधिकारी को इस बैठक में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होने के लिए अपने स्तर से निर्देशित करें. इसके साथ ही, सचिव महोदय द्वारा पूर्व में  दिए गए निर्देशों के आलोक में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात भी कही गई है, ताकि जनता की समस्याओं का निपटारा बिना किसी देरी के पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा सके.

Read Also: रेसिंग कारों में एथेनॉल का इस्तेमाल बेहतर, E 20 में बिना तैयारी सरकार आगे नहीं बढ़ेगी – हरदीप सिंह पुरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *