Chaibasa : जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज उपायुक्त प्रकोष्ठ में जिला मत्स्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग और अधिक विकसित बनाने का दिया निर्देश
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित मत्स्य बीज केंद्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उन्हें और अधिक विकसित एवं सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया, ताकि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. बैठक में जिले में कार्यरत मत्स्य सहकारी समितियों की स्थिति की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में मत्स्य समितियों का गठन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से मत्स्य पालकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जा सकता है. इस दौरान जिले में संचालित केज कल्चर (Cage Culture) की प्रगति की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने केज कल्चर का विस्तार करने तथा इसकी संख्या में वृद्धि के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही जिले के मत्स्य उत्पादन अनुपात (Production Ratio) में वृद्धि लाने के लिए योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुखी कार्य करने पर बल दिया.

Also Read : पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल से मिले राष्ट्रीय सूड़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मंडल


