Click Here
Click Here
Click Here

पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल से मिले राष्ट्रीय सूड़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मंडल

Chaibasa : राष्ट्रीय सूड़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष और समाजसेवी रवींद्र मंडल ने पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी करुणामय मंडल...

करुणामय मंडल

Chaibasa : राष्ट्रीय सूड़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष और समाजसेवी रवींद्र मंडल ने पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी करुणामय मंडल से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. जानकारी हो कि कुछ दिनों पहले हुई एक दुर्घटना में करुणामय मंडल के पैर में फ्रैक्चर हो गया था. जिसके बाद से वे चिकित्सकों की देखरेख में अपने आवास पर स्वास्थय लाभ ले रहे हैं. मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मंडल ने उनके स्वास्थय की विस्तृत जानकारी ली. चिकित्सकों द्वारा दिए गए उपचार एवं स्वास्थय संबंधी सलाह के बारे में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने करुणामय मंडल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

समाज के अभिभावक और मार्गदर्शक

इस अवसर पर रवींद्र मंडल ने कहा कि करुणामय मंडल सिर्फ एक पूर्व जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के अभिभावक एवं मार्गदर्शक हैं. समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है. उनका अनुभव और जनता के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. इस कठिन समय में पूरा राष्ट्रीय सूड़ी समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है. करुणामय मंडल ने कहा कि समाज के लोगों का प्रेम और सहयोग उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने का आत्मबल प्रदान कर रहा है.

 

ALSO READ : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से स्थिति गंभीर, यातायात बाधित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *