Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में SIR अभियान का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, BLO को समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के निर्देश

Hazaribagh: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने शुक्रवार को जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न...

हजारीबाग में SIR अभियान का निरीक्षण
हजारीबाग में SIR अभियान का निरीक्षण

Hazaribagh: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने शुक्रवार को जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने BLO से गणना प्रपत्रों के वितरण की स्थिति की जानकारी ली और भरे जा रहे प्रपत्रों की प्रविष्टियों की गहन जांच की. उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने BLO को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों के वितरण, भरवाने, संकलन और सत्यापन का कार्य पूरी गंभीरता, शुद्धता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्यक्रम का सफल और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके.

कूद और सिरसी के मतदान केंद्रों का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राजकीय मध्य विद्यालय, कूद तथा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिरसी (कटकमदाग) स्थित मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए सभी प्रपत्र समय पर एकत्र किए जाएं और किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे.

ALSO READ: दिल्ली में झारखंड के व्यापारिक ढांचे को मजबूत करने की पहल, केंद्र से कई अहम सुविधाओं की मांग

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *