Koderma: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर नगर कांग्रेस कमिटी झुमरी तिलैया की अहम बैठक हुई. नगर अध्यक्ष संजय सेठ ने इसकी अध्यक्षता की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, प्रदेश सचिव मनोज साहब पिंकू, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और BLA 2 ( बूथ लेवल एजेंट) बड़ी संख्या में मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने, प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सभी बूथ लेवल एजेंट BLO को मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना नागरिकता का प्रमाण है, इसलिए सभी पात्र मतदाताओं का जोड़ना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग : अंचल से चोरी हो गया पंजी-2 का रजिस्टर, कटकमदाग जनता दरबार में फूटा रैयत का गुस्सा, 5 साल से भटक रहा पीड़ित

कांग्रेस से महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की जरूरत
वहीं नगर अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि झुमरी तिलैया में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है. प्रत्येक महीना बैठक कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों के बारे में बताया जाएगा. वहीं महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है. मौके पर जिला महासचिव प्रभात कुमार राम, अहमद रजा, प्रदीप कुमार सिंह, सउद खान, सोनू खान, मुकेश कुमार, बजरंगी दास, अनिल शर्मा, संतोष कुमार, मिथुन सिंह, मोहम्मद नसीम आलम, मोहम्मद मुश्ताक आलम, रोहित सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: मुख्य आरोपी सैफ अंसारी इलाज के बाद जेल भेजा गया, अब NIA की रिमांड की तैयारी


