Click Here
Click Here
Click Here

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: मुख्य आरोपी सैफ अंसारी इलाज के बाद जेल भेजा गया, अब NIA की रिमांड की तैयारी

Ranchi: राजधानी रांची के निवारणपुर (चुटिया थाना क्षेत्र) स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के...

मुख्य आरोपी सैफ अंसारी

Ranchi: राजधानी रांची के निवारणपुर (चुटिया थाना क्षेत्र) स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस और जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. मामले के मुख्य आरोपी सैफ अंसारी को 14 दिनों तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. रिम्स से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद चुटिया थाना पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने का निर्देश दिया गया. अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सैफ अंसारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है.

हाजत से फरार होने के बाद मुठभेड़ में लगी थी गोली

सैफ अंसारी को वारदात के बाद 18 जून को गिरफ्तार किया गया था. उसे रांची के कोतवाली थाना की हाजत में रखा गया था, लेकिन वह वहां से चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चान्हो इलाके से उसे दोबारा पकड़ लिया.

50 हजार का था वादा, मिले सिर्फ 5 हजार, सैफ का दाव

जेल जाने से पहले हुई पूछताछ में सैफ अंसारी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने दावा किया कि RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के लिए उसे 50 हजार रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन काम पूरा होने के बाद उसे केवल पांच रुपये ही दिए गए. सैफ ने पूछताछ में आरोप लगाया है कि उसने यह पूरी वारदात मुख्य आरोपी अमन अंसारी के कहने पर अंजाम दी थी. पुलिस और जांच एजेंसियां सैफ के इन बयानों की सत्यता की जांच कर रही हैं.

ALSO READ : पलामू: धारदार हथियार से परिवार पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई हिरासत में मौजूदगी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *