Saraikela: चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा रांची NH33 पर दूबराजपुर के समीप आज एक सड़क हादसा हो गया. अज्ञात ऑटो की टक्कर से चांडिल गांगुडीह ITI का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया .घायल छात्र की पहचान सुंदर कालिंदी, पिता कार्तिक कालिंदी, निवासी चांडिल के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुंदर कालिंदी NH33 से गुजर रहा था, तभी दूबराजपुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
BJP नेता ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा जिला मंत्री आकाश महतो तत्काल मौके पर पहुंचे. उन्होंने मानवता दिखाते हुए अपने वाहन से घायल छात्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए MGM अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
ALSO READ: SIR को लेकर अफवाहों पर निर्वाचन कार्यालय का स्पष्टीकरण, कहा- बिना सुनवाई किसी मतदाता का नहीं कटेगा नाम



