Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद: निरसा विधायक को प्रिंस खान की धमकी, मैनेज करो नहीं तो 24 घंटे में मरोगे मेरे हाथों

Dhanbad: अभी सांसद ढुल्लू महतो एवं विधायक अरूप चटर्जी के बीच निरसा में एलिवेटेड फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर वाक युद्ध विवाद...

Dhanbad: अभी सांसद ढुल्लू महतो एवं विधायक अरूप चटर्जी के बीच निरसा में एलिवेटेड फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर वाक युद्ध विवाद समाप्त नहीं हुआ था, कि तब तक इस मामले में प्रिंस खान की एंट्री हो गई है. कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने इस मामले में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे विधायक अरूप चटर्जी को वॉयस रिकॉर्डिंग एवं व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से 24 घंटे के अंदर मैनेज करने की बात कही है. मैनेज नहीं करने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. इस दौरान गोली चलाते हुए एक वीडियो भी उन्हें भेजा गया है. विधायक चटर्जी के मोबाइल नंबर पर + 2761 3737683 से फोन आया था, जिसमें लिखा हुआ कि फोन नंबर फ्रॉम साउथ अफ्रीका.

जाने क्या कहा है व्हाट्सएप मैसेज में

विधायक अरुप चटर्जी के मोबाइल नंबर पर दोपहर 12 बजे के आसपास एक विदेशी नंबर से मैसेज आता है, जिसमें लिखा रहता है कि “सुन ले रे अरूप चटर्जी, मैं बोल रहा हूं प्रिंस खान. दुबई से हमको भी पैसा चाहिए नहीं तो दोबारा कॉल मैसेज नहीं करेंगे. 24 घंटा में रिजल्ट देंगे, और सुना कोयला का काम कैसे चल रहा है.” इसके अलावा यह भी लिखा है कि रिप्लाई देगा या गोली खाएगा.

क्या है वॉइस मैसेज में?

विधायक को भेजे गए वॉयस मैसेज में कहा गया है, कि “प्रशासन को बोल दो, नंबर बंद कर दो या ब्लॉक कर दो. नंबर बंद या ब्लॉक करने से तुम तो मरेगा नहीं जिंदा ही रहेगा. क्लियर बोल देना कि देना है या नहीं देना है. मारेंगे तो हम ही. क्लियर बोल देना, देना है कि नहीं देना है. नहीं देना है तो क्लियर बोल देना. दोबारा फोन मैसेज नहीं करेंगे. सीधा रिजल्ट देंगे. मैनेज करो बात करो कम बेसी करके मैनेज करो और बात खत्म करो.”

यह भी पढ़ें: कोडरमा: बाघीटांड़ काली मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी,दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे प्रेमी युगल

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *