Chaibasa: कराईकेला में JLKM पार्टी की जिला कमेटी का पुनर्गठन जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगांडी की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से अम्बिका कुमार महतो को जिला महासचिव, कुमारी ममता महतो को जिला उपाध्यक्ष, अंजना महतो को जिला कोषाध्यक्ष, अजय कुमार महतो को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, छोटेलाल महतो को वरीय उपाध्यक्ष, अखिलेश महतो को जिला उपाध्यक्ष, गणेश महतो को नगर अध्यक्ष, उत्तम महतो को सदस्य तथा सुबानो महतो, तिलोचन महतो, शिव शंकर महतो, गोपाल होनहागा, ईश्वर लाल महतो, कुलदीप महतो, संजय महतो और अनिल महतो को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया.
पार्टी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना है-राजेंद्र मेलगांडी
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगांडी ने कहा कि पार्टी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि जेएलकेएम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. संगठन का लक्ष्य युवाओं, महिलाओं और किसानों को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़कर जनहित के मुद्दों पर सशक्त आवाज उठाना है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया.



