Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: जर्जर मकान में रहने को मजबूर 15 वर्षीय विकास, नगर पंचायत चेयरमैन से लगाई आवास की गुहार

Palamu: हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13, अररूआ खुर्द निवासी 15 वर्षीय विकास कुमार चौधरी ने अपने जर्जर मकान को...

dilapidated house
पलामू: जर्जर मकान में रहने को मजबूर 15 वर्षीय विकास

Palamu: हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13, अररूआ खुर्द निवासी 15 वर्षीय विकास कुमार चौधरी ने अपने जर्जर मकान को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष जानू चौधरी से मदद की गुहार लगाई है. बरसात के मौसम में घर गिरने की आशंका और रात में डर के माहौल का हवाला देते हुए उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है. विकास ने बताया कि उनका मकान पूरी तरह से कमजोर हो चुका है. दीवारों में बड़ी दरारें आ चुकी हैं और छत की हालत भी खराब है. उन्होंने आशंका जताई कि बरसात में यह मकान कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है.

आर्थिक तंगी बनी बड़ी बाधा

विकास ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वे नया मकान बनाने में असमर्थ हैं. ऐसे में उन्होंने प्रशासन से सरकारी आवास योजना के तहत मदद की मांग की है. विकास ने नगर पंचायत चेयरमैन जानू चौधरी से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि उनके परिवार को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में सुरक्षित रह सकें.

सोशल मीडिया पर मामला वायरल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी इस मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है. लोगों ने पलामू DC से अपील की है कि गरीब परिवार को सरकारी आवास योजना का लाभ जल्द दिया जाए.

ALSO READ: पड़ोसी ने छिपकर बनाया महिला का वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर नर्सिंग सेंटर में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *