Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: जवाहर नवोदय विद्यालय में कुछ देर के लिए शिक्षक बने DC रामनिवास यादव, ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ

Giridih: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव शनिवार को 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर के लिए...

उपायुक्त रामनिवास यादव

Giridih: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव शनिवार को 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर के लिए शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र, मतदान और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर लिखकर भी विद्यार्थियों को अभियान की पूरी प्रक्रिया समझाई, जिससे बच्चों ने विषय को सहज और रोचक ढंग से समझा.

कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं

विद्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं, प्रत्येक पात्र मतदाता जुड़े—यही SIR-2026 अभियान का उद्देश्य है. उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का लक्ष्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, त्रुटिरहित और समावेशी बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके. उन्होंने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, घर-घर सत्यापन और अभियान के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान कैसे संचालित किया जा रहा है, इसे भी सरल भाषा में समझाया.

युवाओं की सक्रिय भागीदारी

उपायुक्त ने विद्यार्थियों को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और बीएलओ सुपरवाइजर की जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया. उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रह, दस्तावेजों का सत्यापन और मतदाताओं से संबंधित जानकारी जुटाते हैं, जबकि बीएलओ सुपरवाइजर पूरे कार्य की निगरानी कर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं. इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे “लोकतंत्र के यंग एम्बेसडर” बनकर अपने परिवार, पड़ोस और समाज के लोगों को SIR-2026 अभियान की जानकारी दें तथा सभी पात्र मतदाताओं को समय पर गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान और अधिक प्रभावी एवं जन-केंद्रित बनेगा.

लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सके

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची और SIR-2026 अभियान से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका उपायुक्त ने विस्तार से उत्तर दिया. उन्होंने बच्चों को लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता और मतदान के महत्व पर भी प्रेरक संदेश दिया. भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में संचालित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) की गतिविधियों की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि इस क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बन सकें.जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में SIR-2026 अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक इस अभियान की जानकारी पहुंचे और लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सके.

AlsoRead:SIR-2026 अभियान को लेकर DDC स्मृता कुमारी ने किया डोर-टू-डोर निरीक्षण, घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को किया जागरूक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *