हजारीबाग: हाथियों के जोड़े ने चौपारण में दी दस्तक, दीवार तोड़ खेत में घुसे, ग्रामीणों में दहशत

Hazaribagh: हजारीबाग. चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत अंतर्गत अमझर गांव में शनिवार अहले सुबह हाथियों के एक जोड़े के पहुंचने से पूरे...

Hazaribagh: हजारीबाग. चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत अंतर्गत अमझर गांव में शनिवार अहले सुबह हाथियों के एक जोड़े के पहुंचने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, अमझर निवासी द्वारिका रजक की चारदीवारी तोड़कर हाथी खेत में घुस गए और दूसरी ओर की दीवार तोड़कर बाहर निकल गए.

ग्रामीण सतर्क 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों का जोड़ा कठम्बा पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर चौपारण-कोडरमा मुख्य मार्ग पार करते हुए पडरिया के रास्ते अमझर गांव पहुंचा. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग सतर्क हो गए.

ग्रामीणों में दहशत

हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन हाथियों के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. गर्मी के कारण अधिकांश लोग अपने घरों के बाहर तथा मवेशियों के साथ खुले स्थानों पर रात बिताते हैं. ऐसे में हाथियों की मौजूदगी से किसी बड़ी घटना की आशंका को लेकर लोग चिंतित हैं.

Also Read: हजारीबाग में कांग्रेस की बैठक, SIR अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

वन विभाग से मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग (Forest Department) से तत्काल संज्ञान लेकर हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने, प्रभावित क्षेत्रों में गश्ती कराने तथा समय रहते लोगों को सतर्क करने की मांग की है. साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि हाथियों के निकट जाने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें और उनकी सूचना तुरंत वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन (Local Administration) को दें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *