Click Here
Click Here
Click Here

चतरा में राजद का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया, पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता कार्यक्रम में हुए शामिल

Chatra: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता आज चतरा जिला मुख्यालय स्थित चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव के आवास...

चतरा में राजद स्थापना दिवस कार्यक्रम
चतरा में राजद स्थापना दिवस कार्यक्रम

Chatra: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता आज चतरा जिला मुख्यालय स्थित चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर सभी को स्थापना दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यानन्द भोगता ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय को बुलंद करने का एक आंदोलन है. उन्होंने कहा कि राजद की विचारधारा सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देती है और यह पार्टी समाज के दबे-कुचले, पिछड़े एवं वंचित वर्गों की आवाज को सशक्त ढंग से उठाती रही है.

‘सामाजिक न्याय की लड़ाई में राजद की भूमिका अहम’

सत्यानन्द भोगता ने कहा कि आदरणीय लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल का गठन कर वंचित तबकों को एक मजबूत आवाज दी. उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है. कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार समेत सैकड़ों राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: जमशेदपुर: IADVL की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण, त्वचा रोगों को लेकर जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *