Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: IADVL की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण, त्वचा रोगों को लेकर जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा.

Jamshedpur: इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरियोलॉजिस्ट्स एंड लेप्रोलॉजिस्ट्स (IADVL) झारखंड स्टेट ब्रांच की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण रविवार को बिष्टुपुर स्थित एक...

जमशेदपुर
वेबसाइट का लोकार्पण

Jamshedpur: इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरियोलॉजिस्ट्स एंड लेप्रोलॉजिस्ट्स (IADVL) झारखंड स्टेट ब्रांच की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण रविवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में किया गया. वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञों ने वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ किया, इस अवसर पर IADVL झारखंड के पदाधिकारी, त्वचा रोग विशेषज्ञ और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

त्वचा, बाल और नाखून संबंधी बीमारियों की मिलेगी प्रमाणिक जानकारी

संस्था ने बताया कि वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को त्वचा, बाल और नाखून से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना है. इसके अलावा संस्था द्वारा संचालित जनहित कार्यक्रमों, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों, वैज्ञानिक गतिविधियों, सेमिनार, कार्यशालाओं और अन्य आयोजनों की जानकारी भी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएगी.

डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी स्वास्थ्य जागरूकता

IADVL झारखंड के पदाधिकारियों ने कहा कि आज के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम लोगों तक सही और वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है. वेबसाइट लोगों को त्वचा रोगों से जुड़े भ्रमों से बचाने के साथ विशेषज्ञों द्वारा दी गई प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएगी. इससे स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी और लोग समय पर उचित उपचार के लिए प्रेरित होंगे.

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक पहुंचेगी जानकारी

वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञों ने कहा कि यह वेबसाइट IADVL झारखंड और आम जनता के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम बनेगी. इससे राज्य में त्वचा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को नई दिशा मिलेगी, कार्यक्रम में डॉ. आर. कुमार, डॉ. राजीव ठाकुर सहित कई वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह वेबसाइट लोगों को सही जानकारी देने के साथ त्वचा रोगों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

ALSO READ: धनबाद पुलिस ने जून महीने में पांच सौ से अधिक पुराने मामलों की कोर्ट में चार्जशीट की दाखिल

जागरूकता अभियान को मिलेगी नई मजबूती

IADVL झारखंड का मानना है कि वेबसाइट के माध्यम से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों तक त्वचा स्वास्थ्य से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी आसानी से पहुंचेगी. इससे राज्यभर में चलाए जा रहे स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आम लोगों को विशेषज्ञों की सलाह तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी.

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *