Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: गड्ढे में गिरने से जंगली भालू की मौत, जुटी ग्रामीणों की भीड़

Gumla: महादेव कोना स्थित वन विभाग के प्लांटेशन के लिए बनाए गए ट्रेंच गड्ढे में गिरने से एक जंगली भालू की मौत...

Gumla: Wild bear dies after falling into a pit; villagers gather at the scene.

Gumla: महादेव कोना स्थित वन विभाग के प्लांटेशन के लिए बनाए गए ट्रेंच गड्ढे में गिरने से एक जंगली भालू की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, रविवार को जब ग्रामीण लकड़ी चुनने जंगल गए थे, तब ग्रामीणों की नजर मृत पड़े जंगली भालू पर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंचकर भालू को वन परिसर लाया, जहां पशुपालन विभाग द्वारा पोस्टमार्टम किया गया. फिर भालू को दफना दिया गया.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में रथ यात्रा की धूम, नंदीघोष को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर, 16 जुलाई से निकलेगा महाप्रभु का रथ 

वन विभाग ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

इस संबंध में वनपाल शेखर सिंह ने बताया कि भालू के पीठ में चोट के निशान थे. पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि भालू की किसी हमले में मौत हुईं है या स्वभाविक मौत है. मौके पर बीएचओ सूर्यवंश ठाकुर, टीवीओ रूपा लकड़ा, मनोज प्रसाद, सोमरा उरांव सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे. इधर भालू को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों के अनुसार, भालू काफी बड़ा और वृद्ध भी था. बताया जाता है कि तिर्रा पहाड़ में कई वर्षो से भालू विचरण करता था. कई बार ग्रामीणों ने भी पहाड़ पर कई भालुओं को देखा था.

Gumla: Wild bear dies after falling into a pit; villagers gather at the scene.

यह भी पढ़ें: झारखंड भाजपा का अगला मिशन, हिमंता बिस्वा सरमा के बयान से सियासत गरम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *