Ranchi: झारखंड के पूर्व डीजीपी सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकार (JHARERA) के नए अध्यक्ष बनाए गए है. वहीं सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया. इसको लेकर सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्यपाल के आदेश से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया.
चयन समिति की अनुशंसा पर निर्णय:
यह महत्वपूर्ण नियुक्तियां केंद्रीय अधिनियम ‘भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016′ की धारा-20 एवं धारा-22 में निहित प्रावधानों के आलोक में की गई हैं. इसके अतिरिक्त झारखंड भू-संपदा (विनियमन और विकास) नियमावली, 2017’ के नियम-19 के तहत गठित उच्च स्तरीय चयन समिति से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर राज्य सरकार ने इन नामों को मंजूरी दी है.



