कोडरमा में खनन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश – News Wave Jharkhand

Koderma : समाहरणालय सभागार में DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक...

meeting

Koderma : समाहरणालय सभागार में DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम DC ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बालू और पत्थर के अवैध भंडारण और परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की गई.

DC ने स्पष्ट दिया निर्देश 

DC ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अवैध रूप से बालू उठाव और भंडारण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही अवैध रूप से खनन की उत्खनन और परिवहन व भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे. राजस्व संग्रह को सुदृढ़ करने के लिए DC ने खदानों और क्रशर इकाइयों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, अपर समाहर्ता संजय PM कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार सहित सभी अंचल अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : हजारीबाग: कटकमसांडी में SIR को लेकर तीन केंद्र सक्रिय, मैपिंग में त्रुटि वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *