लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन भरोसा से 14 गुम मोबाइल बरामद

Lohardaga: पुलिस मुख्यालय, झारखंड रांची के निर्देश पर गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन...

Lohardaga Police
Major action by Lohardaga Police
Lohardaga: पुलिस मुख्यालय, झारखंड रांची के निर्देश पर गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन भरोसा के तहत लोहरदगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंप दिए. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 25 अगस्त 2026 को विशेष अभियान चलाया गया. तकनीकी माध्यमों और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कुल 14 मोबाइल बरामद किए. इनमें एक iPhone 13, एक VIVO Y15, तीन OnePlus, पांच Realme, तीन OPPO और एक Samsung Galaxy मोबाइल शामिल हैं.

सत्यापन के बाद धारकों को लौटाए मोबाइल

बरामद मोबाइल फोन का तकनीकी जांच और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन किया गया. इसके बाद सभी 14 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की. पुलिस के अनुसार, मोबाइल आज लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा है. इसमें निजी जानकारी, संपर्क नंबर, फोटो और जरूरी दस्तावेज मौजूद रहते हैं. ऐसे में मोबाइल गुम होने पर आर्थिक नुकसान के साथ डेटा के गलत इस्तेमाल की चिंता भी रहती है.

CEIR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अपील

लोहरदगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाना में सूचना दें. साथ ही CEIR पोर्टल पर मोबाइल के IMEI नंबर को रजिस्टर कराएं. इससे गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक कराने और दोबारा इस्तेमाल होने पर उसे ट्रैक करने में मदद मिल सकती है. पुलिस ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान और गुम संपत्ति की बरामदगी के लिए ऑपरेशन भरोसा के तहत आगे भी अभियान जारी रहेगा.
ALSO READ: हजारीबाग: अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन भट्ठियां ध्वस्त
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *