Click Here
Click Here
Click Here

चापू टोली में युवक की मौत, परिवार वालों ने हत्या का लगाया आरोप

Ranchi: राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित चापू टोली में एक दिन पहले एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का...

murder
Youth dies in Chapu Toli

Ranchi: राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित चापू टोली में एक दिन पहले एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम सोनू खान है और वह डोरंडा का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक सोनू खान की सड़क हादसे में मौत हो गई है. वहीं, परिजनोंं ने बताया कि युवक की हत्या कर सड़क हादसे का रूप दिया जा रहा है. इसी को लेकर डोरंडा थाना में मृतक के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई है.

बता दें, सोनू खान को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. अस्पताल से मृतक के शव को घर लाया था. जिसके बाद पुलिस वालों का कहना है कि बिना पोस्टमार्टम किए बिना शव घर कैसे आ गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेजा.

पुलिस की जांच जारी 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मौत की सही जानकारी सामने आएगी. वहीं परिवार वालों का आरोप है कि मृतक सोनू खान के शरीर पर कई जख्म के निशान थे. मृतक सोनू खान चापू टोपी स्थित एक दुकान में काम करता था. फिलहाल पुलिस इस मामले में परिवार वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ करने वाली है. ताकि इस मौत की सही जानकारी सामने आ सके.

ALSO READ: हजारीबाग लैंड स्कैम: CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका हाईकोर्ट से खारिज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *