Click Here
Click Here
Click Here

राजनीति में युवाओं की भागीदारी जरूरी, तभी होगा बड़ा बदलाव : दीपिका पांडेय सिंह

Ranchi: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा...

पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह

Ranchi: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीवन में वही क्षेत्र चुनें, जिसमें उनकी वास्तविक रुचि हो. उन्होंने कहा कि विज्ञान, तकनीकी शिक्षा, कला, वाणिज्य, खेल अथवा संस्कृति, जिस भी क्षेत्र में विद्यार्थी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ेंगे, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी.

युवाओं से राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील

उन्होंने विद्यार्थियों से राजनीति, समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं तो नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने का साहस भी रखना होगा. उन्होंने कहा कि एक संवेदनशील, शिक्षित और दूरदर्शी नेतृत्व लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा दे सकता है तथा देश और राज्य को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो समान अवसर, सामाजिक न्याय और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे.

पेपर लीक और मूल्यांकन प्रक्रिया पर जताई चिंता

अपने संबोधन में मंत्री ने हाल के दिनों में सामने आए पेपर लीक और सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस वर्ष कई विद्यार्थियों को मूल्यांकन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि झारखंड के एक मेधावी छात्र ने मूल्यांकन प्रक्रिया की विसंगतियों को उजागर किया, जिसकी सराहना राहुल गांधी ने भी की. उन्होंने कहा कि पुनर्मूल्यांकन के बाद झारखंड की एक छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करना इस बात का संकेत है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि अपेक्षा से कम अंक मिलने के कारण कई विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार का दिलाया भरोसा

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने विश्वास दिलाया कि ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में “छात्रों की गूंज” अभियान विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

मेहनत जारी रखने का दिया संदेश

उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी परिस्थिति में निराश नहीं होने, पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करते रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती और विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा. कार्यक्रम के अंत में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि आज के प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक, संवेदनशील नेता तथा विकसित झारखंड और विकसित भारत के निर्माता बनेंगे.

ALSO READ : जामताड़ा: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *