Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो : कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मथुरा महतो का जोर– खेलों में पारदर्शिता के लिए जरूरी है तकनीकी ज्ञान

Bokaro: देश की मिट्टी से जुड़े कबड्डी जैसे खेलों के लिए तकनीकी पहलुओं की संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है, तभी खेल को...

Bokaro
बोकारो में कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Bokaro: देश की मिट्टी से जुड़े कबड्डी जैसे खेलों के लिए तकनीकी पहलुओं की संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है, तभी खेल को निष्पक्ष रूप से संचालित किया जा सकता है.  खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है.  उक्त बातें झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सोमवार को बोकारो में आयोजित कबड्डी तकनीकी पदाधिकारियों के राष्ट्रीय रिफ्रेशर और फ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही.  कार्यक्रम होटल आर्यन इंटरनेशनल, जैनामोड़ में आयोजित हुआ.

‘सरकार खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है’

विधायक श्री महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है.  राज्य में इस दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं और खेल के क्षेत्र में झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इससे पूर्व मंच पर आगमन के साथ कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.  चेयरमैन बिपिन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि मथुरा प्रसाद महतो, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी कोच सह ट्रेनर के. जगमोहन एवं टी. एन. पी. माधव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि मुकेश महतो, जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू, समाजसेवी डॉ. सी. के. ठाकुर, एसोसिएशन के महासचिव मुकेश कुमार सिंह, तकनीकी समिति के चेयरमैन जगदीश कुमार, वाइस चेयरमैन आलोक कुमार, साधु चरण, कमलेश शर्मा सहित विभिन्न राज्यों से आए तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ALSO READ : पदक विजेता खिलाड़ियों को सब्जी बेचने की नौबत न आए, डेटाबेस तैयार कर प्रोत्साहन राशि देने की योजना बनाएं : हेमंत सोरेन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *