Click Here
Click Here
Click Here

रांची में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.60 करोड़ की बड़ी ठगी, पीड़ित के पैसे से खरीदे फ्लैट और लग्जरी सामान

म्यूचुअल फंड के नाम पर 6 साल तक खाते में मंगाए पैसे, मुनाफा देने के बजाय खुद खड़ी कर ली अचल संपत्ति,...

A major fraud of 1.60 crore rupees in the name of share trading in Ranchi, flats and luxury goods were purchased with the victim's money.
  • म्यूचुअल फंड के नाम पर 6 साल तक खाते में मंगाए पैसे, मुनाफा देने के बजाय खुद खड़ी कर ली अचल संपत्ति, केस दर्ज

Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र में लोअर पीपी कंपाउंड निवासी अरुण कुमार गुप्ता से उनके ही रिश्तेदारों ने शेयर ट्रेडिंग और म्यूचुअल फंड में निवेश कर बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपए ठग लिए. पीड़ित ने इस संबंध में चुटिया थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी श्वेता शिवा, संस्कार गुप्ता, राजेश कुमार और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित के अनुसार, साल 2020 में उनके रिश्तेदारों ने उन्हें झांसा दिया था कि वे बिना डीमैट अकाउंट के भी उनके खातों में पैसे ट्रांसफर कर शेयर बाजार से बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. पीड़ित उनकी बातों में आकर 2020 से 2026 तक पैसे ट्रांसफर करते रहे. जब मार्च 2026 में पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तब ठगी का भंडाफोड़ हुआ. जांच करने पर पता चला कि आरोपियों का शेयर ट्रेडिंग का कोई व्यवसाय ही नहीं है. पीड़ित का आरोप है कि ठगी के इन पैसों से आरोपियों ने पुन्दाग के जगन्नाथ गार्डन में फ्लैट नंबर-607 (ब्लॉक-बी), सिंह मोड़ स्थित बालाजी अपार्टमेंट में एक दुकान, दो स्कूटी, महंगे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे हैं और अपने घर का नवीनीकरण भी कराया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: रामगढ़: मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी ‘शिवा डोम’ गिरफ्तार, सहयोगी आरिज आलम भी भारी मात्रा में हथियारों के साथ पकड़ा गया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *