Click Here
Click Here
Click Here

बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत

Simdega: जिले के ठेठईटांगर प्रखंड की ताराबोगा पंचायत अंतर्गत जिलिंगा गौरीडुबा गांव में मंगलवार को बिजली के झूलते तार की चपेट में...

झूलते बिजली तार की चपेट में आकर युवक की मौत
झूलते बिजली तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Simdega: जिले के ठेठईटांगर प्रखंड की ताराबोगा पंचायत अंतर्गत जिलिंगा गौरीडुबा गांव में मंगलवार को बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक असीत बरवा की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

मोबाइल नेटवर्क के लिए घर से निकला था युवक

जानकारी के अनुसार असीत बरवा मोबाइल फोन पर बात करने के लिए घर से निकला था. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घरों के अंदर मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता है. नेटवर्क मिलने के लिए लोगों को अक्सर घर से बाहर निकलकर कुछ सौ मीटर दूर स्थित हडुवासुख नामक ऊंचे स्थान पर जाना पड़ता है. बताया जा रहा है कि असीत बरवा भी उसी दिशा में जा रहा था.

झूलते बिजली तार की चपेट में आया

रास्ते में खेत के पास बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा था. उसी की चपेट में आने से असीत बरवा को तेज करंट लगा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बाद में ग्रामीणों ने खेत में उसका शव देखा और इसकी सूचना परिजनों तथा ठेठईटांगर थाना पुलिस को दी.

Also Read: झारखंड में प्रमोशन का नया फॉर्मूला: अब 2 साल का प्रोबेशन अलग, प्रमोशन के लिए करना होगा लंबा इंतजार

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही ठेठईटांगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया.

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *