Click Here
Click Here
Click Here

रांची: RIMS-2 पर कांग्रेस का BJP पर तीखा हमला, कहा- विकास रोकने के लिए आयोग का लिया जा रहा सहारा

Ranchi: RIMS-2 अस्पताल परियोजना को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अख्तर अली ने भाजपा...

रांची
अख्तर अली,प्रवक्ता

Ranchi: RIMS-2 अस्पताल परियोजना को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अख्तर अली ने भाजपा पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का राजनीतिक इस्तेमाल कर राज्य के विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया.

‘RIMS-2 स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अहम’

अख्तर अली ने कहा कि RIMS-2 झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है, लेकिन BJP इसे रोकने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं आएगी और जनहित के कार्य जारी रहेंगे.

BJP पर दोहरे रवैये का आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर आदिवासियों के हितों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर RIMS-2 जैसी परियोजना का विरोध कर रही है. उनका कहना है कि अस्पताल बनने से राज्य के लोगों को आधुनिक इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी.

ALSO READ: इंडोनेशियाई संसद में गूंजी भारत की आवाज: जकार्ता में पीएम मोदी ने बताया, क्यों अटूट है दोनों देशों का रिश्ता

भाजपा से पूछे दो सवाल

कांग्रेस ने भाजपा से सवाल किया कि क्या वह चाहती है कि गरीब मरीज इलाज के अभाव में परेशान रहें? और क्या विकास कार्यों को रोकना ही उसकी राजनीति का हिस्सा बन गया है?

‘परियोजना पूरी करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध’

अख्तर अली ने कहा कि RIMS-2 झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और सरकार इसे हर हाल में पूरा करेगी.उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की राजनीति को समझ रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी.

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *