Click Here
Click Here
Click Here

राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों को दिया पारदर्शिता और सुशासन का मंत्र

Ranchi: झारखंड राज्य सूचना आयोग को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से, नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों ने मंगलवार को लोक भवन...

राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों को दिया पारदर्शिता और सुशासन का मंत्र
राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों को दिया पारदर्शिता और सुशासन का मंत्र

Ranchi: झारखंड राज्य सूचना आयोग को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से, नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों ने मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. हाल ही में कार्यभार संभालने वाले आयुक्तों अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक को राज्यपाल ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. इस मुलाकात के दौरान राज्य में पारदर्शी व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई.

राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों को दिया पारदर्शिता और सुशासन का मंत्र

संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ करें

राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि सूचना का अधिकार अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि लोकतंत्र में सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का सबसे अचूक हथियार है. उन्होंने नए आयुक्तों का आह्वान किया कि वे अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ करें.

AlsoRead:वैश्विक मंच पर झारखंड की पहचान मजबूत करेंगे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी: राज्यपाल

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *