Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : कांग्रेस की समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती और SIR अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए अहम निर्देश

Giridih: शहर के सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त समीक्षा बैठक...

Giridih: Congress review meeting, important instructions given to workers regarding strengthening the organization and SIR campaign

Giridih: शहर के सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और एसआईआर (मतदाता नामावली संबंधित अभियान) को लेकर व्यापक चर्चा हुई. कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड के सह-प्रभारी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि भूपेंद्र मरावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भूपेंद्र मरावी ने कहा कि एसआईआर अभियान कांग्रेस के लिए सिर्फ एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. एक भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटना स्वीकार्य नहीं होगा. इसके लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो.

यह भी पढ़ें: 

जनता से सीधे संवाद स्थापित करने का सुनहरा अवसर

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान जनता से सीधे संवाद स्थापित करने का सुनहरा अवसर भी है. कार्यकर्ताओं को इस अभियान के माध्यम से सरकार की नीतियों और कांग्रेस की विचारधारा को भी लोगों तक पहुंचाना चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि हर बूथ और प्रत्येक ग्राम पंचायत में पार्टी की सक्रियता लगातार बनी रहे, ताकि संगठन की जड़ें और मजबूत हो सकें. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि गिरिडीह जिले में कांग्रेस संगठन पहले की अपेक्षा काफी मजबूत हुआ है. उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि जिले में 80 प्रतिशत से अधिक ग्राम पंचायत समितियों का गठन किया जा चुका है, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक बूथों पर पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए शेष पंचायतों और बूथों पर भी जल्द कार्य पूरा किया जाएगा. सतीश केडिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है. यदि कोई योग्य मतदाता सूची से वंचित रह जाता है तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए चिंता का विषय होगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ एसआईआर अभियान को सफल बनाएं.

यह भी पढ़ें: 15वीं पूर्वी क्षेत्रीय स्थायी समिति की बैठक: भुवनेश्वर में जुटे झारखंड समेत चार राज्यों के शीर्ष ब्यूरोक्रेट्स और केंद्र के अधिकारी, माओवाद व ड्रग्स पर कड़ा प्रहार

मौके पर कांग्रेस के कई जिलों के नेता रहे मौजूद

बैठक के दौरान विभिन्न जिलों के कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर सुझाव दिए. इस अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर महथा, हजारीबाग जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, कोडरमा जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, विमल सिंह, जुनेद आलम सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे. इसके अलावा मोर्चा अध्यक्ष अहमद राजा नूरी, युवा कांग्रेस के चंद रसीद, प्रदेश छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर, मोहम्मद निजामुद्दीन, सरफराज अंसारी, रणधीर चौधरी, इम्तियाज अंसारी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए. बैठक के अंत में आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता नामांकन अभियान को और तेज किया जाए, प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय रखा जाए तथा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाए. कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन और बूथ स्तर की सक्रियता के बल पर पार्टी आने वाले समय में दोनों लोकसभा क्षेत्रों में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी.

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *