जमशेदपुर: डालसा सचिव ने घाघीडीह जेल व संप्रेषण गृह का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने मंगलवार को घाघीडीह जेल एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण...

Jamshedpur
घाघीडीह जेल का निरीक्षण करने पहुंचे डालसा सचिव

Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने मंगलवार को घाघीडीह जेल एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण किया. यह निरीक्षण झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया. निरीक्षण के दौरान डालसा सचिव ने घाघीडीह सेन्ट्रल जेल में महिला एवं पुरुष बंदियों के रहन-सहन, खानपान, किचेन आदि का निरीक्षण किया.

संप्रेषण गृह का भी किया गया निरीक्षण

इसके अलावा उन्होंने संप्रेषण गृह में भी जाकर औचक निरीक्षण किया. संप्रेषण गृह में बच्चों के बेडरूम से लेकर पोशाक, खानपान, किचन, खाद्य सामग्री आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने यह भी जाना की बच्चों को फल, दूध, नॉनवेज समेत समय पर दवा मिलते हैं या नहीं. डॉक्टर आते हैं अथवा नहीं. बच्चों को दिए जाने वाले खाने का स्तर, सारी जानकारियां प्राप्त की.

मौके पर मौजूद संप्रेषण गृह के पदाधिकारी को सचिव ने आवश्यक निर्देश दिए और बच्चों की देखरेख का पूरा ध्यान रखने को कहा. बच्चों की पढ़ाई का स्तर, बच्चों के कक्षा में बैठने की व्यवस्था, उनके खेलने, रहने और योगा करने की भी जानकारी डालसा सचिव ने ली. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, कि बच्चों के रहन-सहन और खानपान में किसी तरह की कोताही न बरती जाए. डालसा सचिव ने संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक भी किया और जीवन में अच्छे कर्म करने की नसीहत दी.

यह भी पढ़ें: पश्चिम सिंहभूम: शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी आयुष चटर्जी का झारखंड अंडर-14 टीम में चयन

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *