सिंहभूम लोकसभा की रेल समस्याओं को लेकर सांसद जोबा माझी को सौंपा गया मांग पत्र

Chakradharpur: आज जनता रेल आंदोलन के संयोजक विजय सुंबरई के नेतृत्व में झारखंड रेल यूजर्स एवं जनता रेल आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने...

सिंहभूम की रेल समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा गया मांग पत्र
सिंहभूम की रेल समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा गया मांग पत्र

Chakradharpur: आज जनता रेल आंदोलन के संयोजक विजय सुंबरई के नेतृत्व में झारखंड रेल यूजर्स एवं जनता रेल आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने सिंहभूम लोकसभा सांसद श्रीमती जोबा माझी से मुलाकात कर रेलवे से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से ट्रेनों की लगातार देरी, चक्रधरपुर में वाशिंग पिट लाइन एवं कोच मेंटेनेंस डिपो का निर्माण, कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों का पुनः संचालन, गुवा/बड़बिल से राँची तक मेमू सेवा, चक्रधरपुर से बोकारो स्टील सिटी/धनबाद मेमू ट्रेन, मेमू ट्रेनों के रैक शेयरिंग समीक्षा और समय में संशोधन, राउरकेला–हावड़ा इंटरसिटी सेवा, आदित्यपुर से बेंगलुरु एवं मुंबई तक नई ट्रेन, सीट कोटा की समुचित समीक्षा तथा सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण रेल मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

लोकसभा सत्र में रेल मंत्रालय के समक्ष मुद्दे उठाने का आश्वासन

सांसद जोबा माझी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि आगामी लोकसभा सत्र के दौरान इन सभी विषयों को रेल मंत्री एवं रेल मंत्रालय के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा. रेल यात्रियों को उम्मीद है कि जनहित से जुड़े इन लंबे समय से लंबित मुद्दों पर अब सकारात्मक पहल होगी और सिंहभूम क्षेत्र को बेहतर, सुरक्षित एवं समयबद्ध रेल सेवाएं मिलेंगी.

ALSO READ: जमशेदपुर: डालसा सचिव ने घाघीडीह जेल व संप्रेषण गृह का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *