Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: नीमडीह में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 81 अभ्यर्थी हुए सफल 

Saraikela: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा मंगलवार को नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में...

Nimdih
नीमडीह में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित

Saraikela: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा मंगलवार को नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 81 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए. शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान मोटरयान निरीक्षक सहित जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

130 अभ्यर्थियों ने कराया था स्लॉट बुक

शिविर में पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच और निर्धारित प्रक्रिया के तहत लर्नर लाइसेंस परीक्षा ली गई. शिविर के लिए कुल 130 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था. इनमें 81 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल घोषित किए गए, 18 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि 31 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

आम नागरिकों तक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

शिविर को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा, कि जिला प्रशासन परिवहन विभाग की सेवाओं को आम नागरिकों तक सुगमता और पारदर्शिता के साथ प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आवेदकों को अपने प्रखंड में ही समयबद्ध और सुविधाजनक सेवा मिल सके. जिला प्रशासन ने बताया कि आगे भी जिले के अन्य प्रखंडों में इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़े.

यह भी पढ़ें: गुमला दौरे पर पहुंचे झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सहित सदस्य, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

ipb1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *