Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: माही के फैन अरमान ने धूमधाम से मनाया धोनी का जन्मदिन. बोले- ‘क्रिकेट के भगवान से एक बार मिलने की है तमन्ना’

Koderma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. इसका एक नजारा झुमरी...

Koderma: Fan Armaan celebrated MS Dhoni's birthday with great fanfare. He said, "I wish to meet the God of Cricket once."

Koderma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. इसका एक नजारा झुमरी तिलैया शहर के दर्जी मोहल्ला में देखने को मिला, जहां अरमान दीप (मोनू) ने धोनी का 45वां जन्मदिन अपने घर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया. अरमान, महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वह हर साल इसी तरह उनका जन्मदिन मनाते आ रहे हैं. अरमान ने बताया कि साल 2004 में जब धोनी ने टीम इंडिया में कदम रखा था, वह तभी से उनके मुरीद हैं. पिछले दो दशकों से उनकी यह दीवानगी लगातार बढ़ती ही जा रही है.

यह भी पढ़ें: 15वीं पूर्वी क्षेत्रीय स्थायी समिति की बैठक: भुवनेश्वर में जुटे झारखंड समेत चार राज्यों के शीर्ष ब्यूरोक्रेट्स और केंद्र के अधिकारी, माओवाद व ड्रग्स पर कड़ा प्रहार

‘दूर से देखा, पर सामने से दीदार की है आस’

अरमान ने कहा- ‘मैंने कई बार धोनी को मैदान में दूर से देखा है, लेकिन आज तक कभी सामने से उनसे मिलने का मौका नहीं मिला. दिल में हमेशा एक उम्मीद रहती है कि जिंदगी में एक बार उनसे मुलाकात हो जाए, तब जाकर दिल को असली सुकून मिलेगा.’

‘धोनी जैसा कोई नहीं’

अरमान दीप (मोनू) महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट का भगवान मानते हैं. उनका कहना है कि टीम इंडिया में धोनी की जगह न तो आज तक कोई ले पाया है और न ही भविष्य में कभी कोई ले पाएगा, क्योंकि ‘थाला’ जैसा दुनिया में कोई दूसरा नहीं है.

यह भी पढ़ें: गुमला: पालकोट में ज्वेलरी व्यवसायी से करीब 30 लाख के आभूषण की लूट, हवाई फायरिंग कर फरार हुए अपराधी

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *